Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मथुरा में जगह-जगह योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मथुरा में जगह-जगह योग

-राज्यमंत्री ने लोगों संग किया योग-प्राणायाम

मथुरा(हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह मथुरा, वृंदावन गोवर्धन सहित सरकारी अर्द्धसरकारी जगह योग कार्यक्रम हुआ। मुख्य रूप से मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ( गणेशरा स्टेडियम) में प्रदेश के राज्यमंत्री राकेश राठौर ने लोगों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि योग प्रतिदिन करना चाहिए,क्योंकि योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस दौरान बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और मुख्य विकास अधिकारी डा. नितिन गौड़ सहित अन्य अधिकारियों ने भी योग किया।

योग दिवस के अवसर पर गणेशरा स्टेडियम में आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विकास, शहरी समग्र विकास ,नगरीय रोजगार राज्य मंत्री राकेश राठौर रहे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि अमृत योग सप्ताह के कार्यक्रम मेंकॉमन योगा प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए सूक्ष्म व्यायाम क्रियाओं का अभ्यास विभिन्न स्थलों पर रोज सुबह 6 से 8 बजे तक योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया है। आयुष विभाग के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शरद वर्मा ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों में योग किया जा रहा है और लोग बढ़-चढ़ प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिदिन जनपद वासियों को योग शिविरों के माध्यम से जागरूक एवं प्रोत्साहित करने में सफलता की ओर अग्रसर है। इस संदर्भ में मथुरा के समस्त विभाग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में एकजुटता दर्शा रहे हैं।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular