Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंतर्जनपदीय चोर गिरोह का बिधूना पुलिस ने किया भंडाफोड़ , 7 गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का बिधूना पुलिस ने किया भंडाफोड़ , 7 गिरफ्तार

औरैया (हि. स.)। जनपद के बिधूना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता लगातार चोरी की घटनाओं की सूचना से औरैया पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटनाओं को अंकुश लगाने के लिए टीम गठित की जिसके क्रम में बिधूना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्यादीन डिग्री कॉलेज के पास से आवश्यक घेराबंदी कर जनपद बदायूं व जनपद औरैया के 7 चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक औरैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों ने 16 सितंबर को बकेवर थाना क्षेत्र के एक सुनार के यहां से ज्वेलरी चोरी की एवं 18 सितंबर को मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक सुनार के यहां चोरी की। दोनों सुनारों के यहां से चोरी किए गए आभूषण इन लोगों के पास बरामद हुए हैं। इन लोगों के पास से सेंध लगाकर चोरी करने का सामान जैसे प्लास ,पेचकस ,लोहे की रॉड,वायर कटर, लकड़ी काटने वाली आरी ,लोहे काटने वाली 3 आरी एवं 10 ब्लेड , 1इनवर्टर ,1 मारुित सुजुकी इको कार ,दो 315 बोर के तमंचे व 20 जिंदा कारतूस तथा चोरी किया हुआ सामान 2 किलो 350 ग्राम सफेद धातु के आभूषण ,80 ग्राम पीली धातु के आभूषण एवं कुछ ज्वेलरी इन लोगों ने बेच दी थी। इनके पास से 69800 रुपये भी बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अन्य चोरी की घटनाओं को जल्द खुलासा किया जाएगा । यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular