Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने रचा नया इतिहास : भूपेन्द्र चौधरी

 अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने रचा नया इतिहास : भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अन्तरिक्ष यान ‘चन्द्रयान-3’ के सफल लॉन्चिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों तथा देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में श्रीहरिकोटा से नया इतिहास लिखा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड-2 से चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लांच किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भरता का अटल संकल्प हमारी मातृभूमि को लगातार मजूबती प्रदान करने का काम कर रहा है। इस अद्भुत सफ़लता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular