Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय शूटर ने ससुर पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

अंतरराष्ट्रीय शूटर ने ससुर पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

मेरठ (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर ने अपने ससुर पर अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने इस मामले की जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच कर अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। शूटर ने बताया कि वह खेल कोर्ट से बीएसएफ में भर्ती हुई थी और वर्तमान में इंदौर में तैनात है। उसकी शादी 15 अक्टूबर 2022 को मेरठ के स्याल गांव निवासी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। उसके ससुर यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और देवबंद में तैनात हैं। महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि उसके ससुर लगातार शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं। शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।

शिकायत करने पर पति ने भी हंसकर टाल दिया। अब पति और ससुराल वाले उसका फोन नहीं उठा रहे। 13 अगस्त को ससुराल पहुंचने पर ससुर और ससुर के छोटे भाई ने मिलकर उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। खिलाड़ी का आरोप है कि खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका पति बेरोजगार है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

कुलदीप/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular