Saturday, April 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीय :मॉस्को में कोरोना की नई लहर के कारण फिर से लगी...

अंतरराष्ट्रीय :मॉस्को में कोरोना की नई लहर के कारण फिर से लगी पाबंदी

सुप्रभा सक्सेना

मॉस्को (हि.स.)। रूस की राजधानी मॉस्को में कोरोना की नई लहर और तेजी से फैलते डेल्टा वेरिएंट को नियंत्रित करने के लिए फिर से प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। पिछले दो हफ्तों में डेल्टा वेरिएंट के कारण संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए सोमवार से नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

मास्को के मेयर सेर्गेई सोब्यानिन ने मीडिया को बताया कि इस महामारी को रोकने के लिए एक चीज की जरूरत है और वो है व्यापक स्तर पर टीकाकरण करना। इसके अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। सोमवार से मॉस्को में लोग अपने घरों से काम करने की शुरुआत कर चुके हैं। अब मॉस्को के रेस्टोरेंट में प्रवेश करने से पहले टीकाकरण से संबंधित क्यूआर कोड या फिर वैध नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी यह तेजी से फैल रहा है, जिसके कारण वहां भी फिर से प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular