Friday, February 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीय : मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री व हिंदी प्रेमी अनिरुद्ध जगन्नाथ नहीं...

अंतरराष्ट्रीय : मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री व हिंदी प्रेमी अनिरुद्ध जगन्नाथ नहीं रहे

जगन्नाथ के पूर्वज बलिया से गिरमिटिया के रूप में पहुंचे थे मॉरिशस
नई दिल्ली (हि.स.)। मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के 91 साल की उम्र में निधन की ख़बर है। भारतीय मूल के अनिरुद्ध जगन्नाथ मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, दोनों ही पदों पर रह चुके हैं।
एक हिंदी प्रेमी के तौर पर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन को बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा है। भारत और हिंदी के प्रति अपने खास लगाव के लिए पहचाने जाने वाले अनिरुद्ध जगन्नाथ को प्रथम प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया था। प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ के पुरखे उत्तर प्रदेश के बलिया से मॉरिशस पहुंचे थे। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी है।अनिरुद्ध जगन्नाथ के पूर्वज उत्तर प्रदेश के बलिया जिले केरसड़ा थाना इलाके के अठिलपुरा गांव में रहने वाले थे। उनके पिता विदेशी यादव और चाचा झुलई यादव को अंग्रेजी हुकूमत ने 1873 में गिरमिटिया मजदूर के रूप में गन्ने की खेती के लिए जहाज से मॉरीशस भेजा था। आज यह परिवार मॉरिशस का सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार के रूप में जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular