Friday, February 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीय : भारत ने श्रीलंका के मछुआरों पर हमले की घटना का...

अंतरराष्ट्रीय : भारत ने श्रीलंका के मछुआरों पर हमले की घटना का किया खंडन

सुप्रभा सक्सेना

कोलंबो (हि.स.)। भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका के उन आरोपों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि भारतीय नौसेना ने श्रीलंका के मछुआरों पर हमला किया है। भारत ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।

दरअसल, श्रीलंका के मछुआरों ने दावा किया था कि वह मछली पकड़ने के लिए 7 मई को युशान 1 और युशान 2 जहाज में सवार हुए थे और 4 जून को गार्शिया के पास अंतरराष्ट्रीय जेलक्षेत्र में भारतीय नौसेना ने उनके साथ मारपीट की।

मछुआरों ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन्होंने बताया था कि वे मछुआरे हैं, इसके बाद भी उनसे मादक पदार्थ मांगे गए। हालांकि भारतीय उच्चायोग की ओर से कहा गया है कि श्रीलंकाई सैनिकों पर किए गए हमलों की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है।

मत्स्य पालन मंत्रालय में सचिव इंदू रथनायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इस बारे में रिपोर्ट की जांच करने के बाद भारत से बात की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जनवरी में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका गए थे और मत्स्य मंत्री डोउगलास देवानंद से बात की थी। उन्होंने इस दौरान मछुआरों के मुद्दे पर भी बात हुई थी। मत्स्य पालन में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular