Thursday, February 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीय : डोनाल्ड ट्रंप ने हमेशा के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स...

अंतरराष्ट्रीय : डोनाल्ड ट्रंप ने हमेशा के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद किए

वॉशिंगटन (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साेशल मीडिया की दिग्गज कंपनियों के फेसबुक और ट्विटर द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद हमेशा के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है। उन्होंने अपने ब्लॉग और वेबपेज को भी बंद कर दिया है।

ट्रंप के प्रवक्ता जैसन मिलर ने बताया कि ‘फ्रॉम द डेस्क ऑफ डोनाल्ड जे ट्रंप’ नामक वेबपेज ट्रंप ने अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। यह हमारे व्यापक प्रयासों के लिए सहायक था, जिस पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वेबपेज कभी वापस नहीं आएगा।

दरअसल, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने उनके अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि ट्रंप के पोस्ट हिंसा को उकसाने वाले होते हैं। 6 जनवरी को उनके समर्थकों ने अमरिकी संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि जनवरी में ट्विटर द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद ट्रंप ने इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट की बहुत आलोचना की थी। ट्रंप के साेशल मीडिया पर 88.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि वह 51 लोगों को फॉलो करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular