Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कुशीनगर में निवेशकों की भरमार

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कुशीनगर में निवेशकों की भरमार

-टाउनशिप, हेरिटेज विलेज, रियल स्टेट व होटल निर्माण में रुचि 
कुशीनगर (हि. स.)। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद निवेशकों ने कुशीनगर की ओर रुख किया है। होटल ताज ग्रुप, रेडिसन, क्लार्क समेत एक दर्जन निवेशक जमीन के लिए प्रशासन व पर्यटन विभाग के संपर्क में हैं। बिहार व यूपी के एक-एक राजघराने के लोग निवेश की संभावना तलाश रहे हैं। दिल्ली के एक उद्यमी ने रियल स्टेट व इंटरनेशनल स्कूल का प्रोजेक्ट लांच भी कर दिया है। रुचि रखने वालों में रियल स्टेट, टूर एंड ट्रैवेल, माल्स व फूड चेन से जुड़े निवेशक शामिल हैं। पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखकर एक दशक पूर्व से अनेक छोटे बड़े निवेशकों ने यहां जमीन खरीद रख छोड़ी है। 
बाबा ग्रुप नवीन एयरपोर्ट रोड पर होटल/मॉल  बनाने की योजना पर कार्य कर रहा है। सपहां रोड पर 22 एकड़ क्षेत्रफल में टाउनशिप, एक इंटरनेशनल ब्रांड स्कूल व रिसार्ट का कार्य चल रहा है। होटल ताज ग्रुप के अधिकारियों ने निवेश के लिए कुशीनगर का दौरा कर हलचल बढ़ा दी है। बिहार का हथुआ स्टेट हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुशीनगर को केंद्र बनाने की योजना पर कार्य कर रहा है। काशी स्टेट से जुड़ी एक कंपनी के भी निवेश से जुड़े इश्यू पर कार्य करने की चर्चा है। कुड़वा दिलीपनगर में हेरिटेज विलेज डेवलप करने के लिए वहां के पूर्व स्टेट परिवार कार्य कर रहा है। पर्यटन विभाग हेरिटेज विलेज के रूप में गांव का चयन भी कर चुका है।
क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि क्लार्क ग्रुप ऑफ होटल, वेलकम ग्रुप ऑफ होटल, रेडिसन ग्रुप ऑफ होटल के अधिकारियों ने सितारा श्रेणी के होटलों के निर्माण के लिए सम्पर्क साधा है। 
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने बताया कि भूमि के लिए विभिन्न कंपनियों के लोग संपर्क में हैं। प्रशासन उपर्युक्त जमीन की तलाश कर उन्हें मुहैया कराने की कोशिश में है। 
हेरिटेज विलेज का निर्माण जारी
दिलीपनगर स्टेट से ताल्लुक रखने वाले कुंवर नरेंद्र सिंह हेरिटेज विलेज की योजना पर कार्य करा रहे है। अभी महल के सौंदर्यीकरण व लाइटिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने प्रशासन, पर्यटन व बैकों से अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि परियोजना तीव्र गति से आगे बढ़ सके। 
टाउनशिप का कार्य तेजदिल्ली एनसीआर के रियल स्टेट कारोबारी रुचिर राज के एरो सिटी का 22 एकड़ क्षेत्र में टाउनशिप डेवलपमेंट का कार्य जारी है। इसमे इंटरनेशनल स्कूल व रिजार्ट भी शामिल है। माल निर्माण के लिए जमीन ले ली गई है। 
बनेगा होम्योपैथ मेडिकल कालेजडॉ. राणा यादव की चार एकड़ भूमि में होम्योपैथ मेडिकल कालेज निर्माण की योजना है। सरकार को आवेदन कर दिया गया है। औपचारिकता पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular