Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंतरराज्यीय भूमाफिया ब्रजेन्द्र सिंह को कानपुर पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

अंतरराज्यीय भूमाफिया ब्रजेन्द्र सिंह को कानपुर पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

– यूपी और राजस्थान में दर्ज हैं कई मुकदमे, लोगों व सरकारी जमीनों पर कब्जा कर करता था बिक्री

कानपुर (हि.स.)। सरकारी भूमि के साथ लोगों की जमीनों को औने पौने दाम देकर कब्जा करना, फिर कब्जा की गई भूमि की बिक्री के नाम पर पैसा हड़पना, पैसा वापस न करने वाले एक शातिर भूमाफिया को कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्त पर उप्र ही नहीं राजस्थान प्रांत में भी मुकदमे दर्ज हैं। अंतरराज्यीय स्तर के भूमाफियो को पकड़ते हुए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।

एडीसीपी पश्चिम ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर के साथ प्रदेश के कई जिलों भूमि कब्जा कर जालसाजी से उनकी बिक्री करने वाले एक शातिर किस्म के भूमाफिया अभियुक्त को कल्याणपुर पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए भूमाफिया ब्रिजेन्द्र सिंह चौहान पुत्र लाल सिंह चौहान निवासी पनकी रोड थाना कल्याणपुर और हाल पता-सी ब्लाक पनकी थाना पनकी व मूल पता विकास नगर थाना नवाबगंज के खिलाफ राजस्थान के जयपुर जिले में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं। राजस्थान वाले मुकदमे में वह वांछित चल रहा है।

एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे, उपनिरीक्षक देवी शरण सिंह, हेड कांस्टेबल ललित कुमार यादव, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल पुष्पराज सिंह, कांस्टेबल हरिओम शामिल रहें।

महमूद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular