अंतरजनपदीय ठग गिरोह का भंडाफोड़, शातिर सरगना समेत छह गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर की भोली भाली जनता को ठगने के लिए ठग कई हथकंडे अपनाते है। इन्ही हथकंडों में से ठगों ने एक हथकंडा फाइनेंस कंपनी खोलकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करना शुरु कर दिया। यह ठग कंपनी कानपुर में लोन दिलाने के नाम पर 500 सौ लोगों को अपने जाल में फंसाकर भाग गई। शिकायत मिलने पर कानपुर पुलिस व एसओजी ने जाल बिछाकर फाइनेंस कंपनी के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए लोगों के पास से पुलिस को फर्जी आईडी कार्ड व तमाम दस्तावेजों के साथ नकद रुपया बरामद किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सत्यम पांडेय व अलोक मिश्रा ने आर.ओवन फाइनेंस के नाम से कंपनी में नौकरी करते थे। किसी कारणवस दोनों को वंहा से निकाल दिया गया, जिसके बाद उन्होंने लोगों को ठगने का काम करना शुरू कर दिया। होम लोन दिलाने के नाम पर इन्हांने करीब पांच सौ लोगों को अपना शिकार बना डाला। इन्हांने कानपुर के अलावा अन्य जनपदों में भी अपना जाल बिछाकर लोगों को ठगा। ठगे गए लोगों ने जब पुलिस में शिकायत करी तब एसओजी ने उनके नम्बरों को ट्रैप कर इस गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को खुलासा करते हुए एसपी पश्चिम डा. अनिल कुमार ने बताया कि लोगां को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके सदस्य कम पढ़े लिखे लोगां को अपना शिकार बनाते थे। यह लोग लोन दिलाने के नाम पर लोगों से बहुत कम धनराशि लेते थे। लोगां को शिकार बनाने के बाद यह लोग दूसरे जनपदों में जाकर वंहा के लोगों को अपना शिकार बनाने लगते थे, फिलहाल इन्हांने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है इसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!