Friday, March 6, 2026
Homeअन्यअंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली एम्स में भर्ती

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली एम्स में भर्ती

अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निकाल्जे उर्फ ​​छोटा राजन की कोविड ​​-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को तिहाड़ जेल के एक सहायक जेलर ने टेलीफोन से सेशन कोर्ट को यहां सूचित किया कि वे एक मामले में सुनवाई के लिए न्यायाधीश के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को पेश नहीं कर सकते क्योंकि गैंगस्टर ने कोविड ​​-19 मी जांच में पॉजिटिव पाया गया है और उन्हें एम्स में भर्ती कराया है।

पिछले हफ्ते, मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट केस के एक आरोपी हनीफ कडावाला की हत्या के मामले में राजन और उसके सहयोगी को बरी कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular