तमिलनाडु के लोगों पर हमला कर तोड़ा गया था कार का रिफ्लेक्टर
संवाददाता
बाराबंकी। लखनऊ से अयोध्या जा रहे कार सवार तमिलनाडु के व्यक्ति ने 15 अज्ञात लोगों पर बीच हाईवे पर कार रोककर हमलावर होने और कार तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रात में ही चार आरोपितों को पकड़ लिया है। तमिलनाडु के थिरूनालुवेली माथागनरी ईस्ट स्ट्रीट में रहने वाले हरिप्रसाद ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह परिवार के साथ शनिवार रात लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे। दारापुर गांव के मोड़ पर करीब 15 लोगों ने उनकी कार को बीच हाईवे पर रोक लिया। शीशा व गेट न खोलने पर उन लोगों ने कार के दोनों तरफ के रिफ्लेक्टर तोड़ दिए। वह सभी हमलावर हो रहे थे, जिससे परिवार में महिला व बच्चे सहम गए। पुलिस ने प्रकरण में बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा किया है। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि केवल कार नंबर के आधार पर चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने कार सहित उस पर वारदात के समय मौजूद चार लेगों को पकड़ लिया है। पूछताछ में पता चला कि मुकदमा दर्ज करने वाले हरिप्रसाद का वाहन बहुत तेज जा रहा था। इससे बाइक सवार पूरा परिवार टकराने से बचा था, जिसके कारण आरोपित ने कार से उनका पीछा कर हरिप्रसाद आदि को रोका था। पुलिस ने आरोपितों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। बताते हैं कि तमिलनाड़ के हरिप्रसाद को हिंदी नहीं आती थी, जिसके कारण उन्होंने अपनी तहरीर अंग्रेजी में दी थी। यह जिले का पहला ऐसा मुकदमा है जो अंग्रेजी भाषा में दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : जिले में रोपे जाएंगे करीब 50 लाख पौधे
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
