इटावा(हि.स.)। उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि जब हम रामपुर और आजमगढ़ जीत सकते है तो घोसी क्या चीज है।
स्वामी प्रसाद मौर्य को पागल बताते हुए मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि बहुत अच्छा रहेगा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हे कुछ दिन के लिए बरेली या आगरा में भर्ती करवा दे तो शायद वह ठीक हो जाए।
इटावा पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जसवंतनगर में गौशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद विकास भवन के प्रेरणा सभागार में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो रही है। जब हम लोग रामपुर और आजमगढ़ जीत सकते है तो घोसी क्या चीज है।
हिंदू धर्म पर स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि बहुत अच्छा रहेगा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हे बरेली या आगरा में भर्ती करवा दे तो शायद वह ठीक हो जाए।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने के सवाल पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस देश के ही नहीं पूरी दुनिया के लोकप्रिय नेता है। चुनाव तो कोई भी कही से भी लड़ सकता है कही कोई रोकटोक नही है।
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश और बिजली समेत अन्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सदर विधायक सरिता भदौरिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।
रोहित/दीपक/पदुम नारायण
