Sunday, December 14, 2025
Homeमनोरंजनसलमान खान ने भांजी आयत के साथ मनाया अपना बर्थडे, वीडियो वायरल

सलमान खान ने भांजी आयत के साथ मनाया अपना बर्थडे, वीडियो वायरल

सलमान ख़ान ने बीती रात मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना अपना 58वां जन्मदिन का जश्न मनाया। इसमें वह अपनी भांजी आयत के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। आयत अर्पिता खान की बेटी हैं और उनका जन्मदिन भी आज है। सलमान अपनी भांजी से कितना प्यार करते हैं, ये तो कई बार देखा जा चुका है। भाईजान के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

खबरों के मुताबिक खान परिवार ने सलमान और भांजी आयत का जन्मदिन पूरे धूमधाम से मनाया। सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों ने मिलकर केक काटा। साथ में आयुष, अर्पिता, अरबाज खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, लूलिया वंतूर, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। हर साल सलमान और आयत का संयुक्त जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। इसी की एक झलक इस वीडियो में देखी जा सकती है।

सलमान की बर्थडे पार्टी में उनके खास दोस्त बॉबी देओल भी दिखाई दिए। बॉबी ने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ एक सेल्फी शेयर की है। उन्होंने ”हैप्पी आई लव यू” कैप्शन भी लिखा है। बॉबी देओल फिलहाल एनिमल की सफलता का आनंद ले रहे है। बॉबी की सफलता में सलमान खान भी बड़ा हिस्सा है।उन्होंने बॉबी के करियर में हमेशा उनकी मदद की है। सलमान खान के करियर की बात करें तो हाल ही में उनकी ‘टाइगर-3’ रिलीज हुई थी। फिल्म ने संतोषजनक बिजनेस किया। सलमान की आने वाली फिल्में ‘द बुल’, ‘प्रेम की शादी’, ‘टाइगर वर्सेस पठान’, ‘दबंग-4’ रिलीज होने वाली हैं।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular