Tuesday, July 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशविकसित भारत बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा भाजपा का संकल्प पत्र :...

विकसित भारत बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा भाजपा का संकल्प पत्र : भूपेन्द्र चौधरी

मोदी की गारंटी है हर गरीब का विकास करके दिखाएंगे

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र 2047 तक भारत को विकसित बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प-पत्र विकसित भारत के चार अटूट स्तंभ-युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट किया कि भारतीयों का सपना, मोदी का संकल्प! जगत जननी माँ अम्बे जी की छठवीं शक्ति महिमामयी ‘माँ कात्यायनी’ के पूजन दिवस के सुअवसर पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव-2024 के ‘संकल्प पत्र’ का विमोचन किया गया।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular