Friday, March 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय साइंटिफिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय साइंटिफिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन

लखनऊ(हि.स.)। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान एवंं चिकित्सा संस्थान के रेडियोलॉजी विभाग में मस्कुलर स्केलेटल सोसाइटी इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय साइंटिफिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन मस्कुलर स्केलेटल सोसाइटी इंडिया का 11वां वार्षिक सम्मेलन है।

सम्मेलन में यूनिवर्सिटी आफ जेनेवा से प्रोफेसर कारलो मार्टिनोली तथा ब्रुसेल्स बेल्जियम से प्रोफेसर मरियम शहाबपोर शिरकत करेंगे तथा मस्कुलो स्केलेटल सोसायटी सोसायटी द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यशाला में भारत के प्रसिद्ध चिकित्सकों के अतिरिक्त इंग्लैंड, कनाडा, कतर, नेपाल और बेल्जियम से विश्व विख्यात चिकित्सक अपने व्याख्यान रखेंगे। यह जानकारी सम्मेलन के आयोजन सचिव एवं लोहिया संस्थान में रेडियोलॉजी विभाग के प्रो.समेन्द्र नारायण ने दी।

उन्होंने बताया कि देश-विदेश से आए हुए विभिन्न प्रशिक्षुओं को विभिन्न जोड़ों के अल्ट्रासाउंड विभिन्न बीमारियों में लगाए जाने वाले इंजेक्शन तथा सीआरएम मशीन के गाइडेंस किए जाने वाली विभिन्न विधियां सिखाई जाएंगी। क्योंकि यह विधियां मनुष्य के शरीर पर करके सीखी जा सकती हैं इसके लिए संस्थान के एनाटॉमी विभाग ने प्रशिक्षण हेतु कैडवरिक लैब से दान किए हुए शव उपलब्ध कराए हैं। निश्चित ही यह अपने आप में एक अभूतपूर्व प्रशिक्षण साबित होगा।

इस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन 12 अगस्त 2023 को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान की निदेशक एवं किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की नवनियुक्त कुलपति डॉक्टर सोनिया नित्यानंद उपस्थित रहेंगी।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular