Wednesday, March 18, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ में 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। हुसैनगंज थाना की पुलिस सर्विलांस सेल की टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अभियुक्त की काफी दिनों से तलाश थी। उसके अन्य साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त आशीष चौहान हजतरगंज के लालबाग स्थित बेलदारी लेन मनीष अपार्टमेंट का रहने वाला है। उसके खिलाफ उप्र गिरोह बंद एवं समाज क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। इससे पहले उसके अन्य साथी गैंग लीडर अवनीश कुमार तिवारी, पवन शर्मा, नीरज प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह आदि लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है। नीरज प्रताप और आशीष पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस आशीष के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular