Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों में टक्कर, आठ...

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों में टक्कर, आठ की मौत, 35 घायल

बाराबंकी (हि.स.)। बाराबंकी जिले से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह डबल डेकर दो बसों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। पैंतीस से अधिक यात्री घायल हैं। यह हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि बिहार के सीतामढ़ी से डबल डेकर बस दिल्ली जा रही थी। इस बस ने नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास पहले से खड़ी एक डबल डेकर बस को टक्कर मार दी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से कुछ की हालत नाजुक है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

मुकुंद

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular