Thursday, July 10, 2025
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका ने याद दिलाया तो राहुल ने कही 'मन की बात'

प्रियंका ने याद दिलाया तो राहुल ने कही ‘मन की बात’

रायबरेली (हि. स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, एक सवाल उनका पीछा नहीं छोड़ता। रायबरेली के चुनावी दौरे पर भी यह सवाल छाया रहा और आज पब्लिक के बीच से ही उनकी ‘शादी’ को लेकर सवाल हुए। पहले तो राहुल ने इस सवाल को इग्नोर किया, लेकिन प्रियंका के याद दिलाने पर अपने मन की बात कही।

राहुल गांधी आज रायबरेली में चुनावी दौरे पर थे। वह महराजगंज में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपना सम्बोधन समाप्त किया। पब्लिक के बीच से किसी ने एक सवाल उछाला कि राहुल जी शादी कब करेंगें? पहले तो राहुल गांधी ने इसे इग्नोर कर चलने लगे, लेकिन साथ में ही मंच शेयर कर रहीं प्रियंका ने उन्हें याद दिलाया कि ‘पहले सवाल का जबाब तो देते जाओ’। जिसके बाद राहुल फिर पब्लिक से मुख़ातिब होते हुए पूछा कि आप का सवाल क्या था। उधर से शादी की बात पूछने पर राहुल गांधी ने कहा ‘अब तो जल्द ही शादी करनी पड़ेगी’। यह सुनकर प्रियंका सहित मंच पर मौजूद नेता भी हंसने लगे।

राहुल गांधी आज नामांकन के बाद पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।उन्होंने आज कई जनसभाओं को सम्बोधित किया। वह जहां रायबरेली से अपने रिश्ते की बात कर रहे हैं, वहीं मोदी सरकार पर भी जमकर हमलावर हैं। पहली चुनावी दौरे पर उनके साथ लगातार प्रियंका गांधी हैं और उनके प्रचार कार्यक्रमों पर नज़र बनाये हुए हैं। प्रियंका और राहुल गांधी की परस्पर केमेस्ट्री और पब्लिक कनेक्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।

रजनीश/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular