Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपुलिस टीम पर हमला, एक जवान की हालत नाजुक

पुलिस टीम पर हमला, एक जवान की हालत नाजुक

बेगूसराय(हि.स.)। रोज-रोज हो रही छिनतई की घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की देर रात पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए 10-12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव की है। 
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर रात नीमा चांदपुरा- रजौड़ा सड़क पर छिनतई कर अपराधियों के सांख की ओर भागने की सूचना गांव के लोगों को मिली। जिसके बाद आक्रोशित लोग एक बाइक पर सवार होकर आ रहे रजौड़ा निवासी अंटू कुमार को पकड़कर पीटने लगे तथा कमरा में बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची और बदमाश को छोड़ने का प्रयास किया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर छिनतई करवाने का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। 
विरोध के बाद कई थाना की पुलिस के साथ जब अधिकारी पहुंचे तो सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर लाठी, डंडा, ईंट के टुकड़ों से हमला कर दिया। जिसमें जिसके बाद सभी पुलिसकर्मी भाग निकले, लेकिन गृह रक्षा वाहिनी के जवान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र बाबूराही निवासी मुनीलाल यादव (481743) लोगों की गिरफ्त में आ गए तथा आक्रोशित लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों के प्रयास से घायल जवान को अस्पताल भेजा गया।  लोगों द्वारा पकड़े गए अंटु कुमार का भी इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में चल रहा है। अंटु का कहना है कि उसने छिनतई नहीं की है, सांख गांव में बड़े पैमाने पर देसी शराब बनता है और वह भी छह महीने से रोज वहां शराब पीने जाता है। रात भी शराब पीने के दौरान ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular