Saturday, March 7, 2026
Homeमनोरंजनपति की परफॉर्मेंस देख रो पड़ीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर...

पति की परफॉर्मेंस देख रो पड़ीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक लोकप्रिय सेलिब्रिटी जोड़ी हैं। प्रियंका अपने पति और बेटी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनकी फैमिली ट्रिप भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह अपने पति के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। इस बार निक को परफॉर्म करते देख प्रियंका इमोशनल हो गईं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

निक का कॉन्सर्ट न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। वहीं पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा और निक के भाई भी हैं। वीडियो में प्रियंका अपने पति का हौसला बढ़ाते हुए अपने आंसू पोंछती नजर आ रही हैं। निक जोनास अपने भाइयों केविन और जो के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आए।

प्रियंका ने सेक्विन वर्क वाला ब्लैक एंड व्हाइट चेक वाला क्रॉप टॉप पहना था। उन्होंने अपने लुक को साइड-स्लिट पेंसिल स्कर्ट और जैकेट के साथ पूरा किया। बोल्ड मेकअप, मिनिमल एक्सेसरीज और खुले बालों के साथ वह इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular