Monday, June 16, 2025
Homeराज्यपटना पुलिस को मिली रिया की लोकेशन

पटना पुलिस को मिली रिया की लोकेशन

मुंबई पुलिस के इशारे पर बदल रही थी ठिकाना

राज्य डेस्क

पटना। सुशांत सिंह प्रकरण की मुख्य आरोपित रिया चक्रवर्ती पटना पुलिस की एसआईटी के रडार पर हैं। रिया अब तक पटना पुलिस के सामने नहीं आयी हैं। सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। इस कारण अब तक वह तीन बार अपना ठिकाना बदल चुकी हैं। सूत्र बताते हैं कि रिया को ठिकाना बदलने में मुंबई पुलिस उनका सहयोग कर रही है। पटना पुलिस की टीम को रिया की भनक न लगे लिहाजा उसे सेफजोन में रखा रहा है। दूसरी ओर पटना पुलिस की एसआईटी भी रिया चक्रवर्ती पर लगातार नजर रख रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस वक्त रिया कहां हैं इस बात की जानकारी भी एसआईटी को मिल चुकी है। जल्द ही रिया पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
सूत्रों की मानें तो सियासी महकमे में रिया चक्रवर्ती की अच्छी-खासी पैठ है। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता के साथ भी रिया के अच्छे संबंध हैं। कहा यह जा रहा है कि इसी सियासी पैठ के कारण पूरी मुंबई पुलिस उसे बचाने में जुट गयी है। जिस वक्त मामला था उस समय रिया के को पता था कि सुशांत के केस में उसे कुछ नहीं होने वाला। लेकिन अचानक पटना में मामला दर्ज होने के बाद जांच की आंच उस तक पहुंच गयी। रिया का भाई और सुशांत की कंपनी में हिस्सेदार रह चुका शौविक चक्रवर्ती भी केस दर्ज होने के बाद गायब है। खबर है कि शौविक और रिया एक साथ ही हैं। शौविक को भी पता था कि वह पूर्व में सुशांत के काफह करीब रह चुके हैं। एफआईआर में सुशांत के पिता उन पर भी बेहद गंभीर आरोप लगा चुके हैं। लिहाजा पुलिस की गाज कभी भी गिर सकती है। हालात देखकर रिया का भाई शौविक भी अंडरग्राउंड हो गया। उसने भी आज तक पटना पुलिस से संपर्क करने की कोशिश नहीं की।


📢 पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए: www.hindustandailynews.com

📱 हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

✍️ कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे।

📞 संपर्क: जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक)
📱 मोबाइल: 9452137310
📧 ईमेल: hindustandailynews1@gmail.com


📣 महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष अभियान

आपका गाँव, आपकी खबर — अब आपकी कलम से!

मित्रों, आपके आसपास की कई घटनाएं खबर रह जाती हैं। उन्हें मीडिया में स्थान नहीं मिल पाता है। तो अब सरकारी योजनाओं की सच्चाई, गाँवों की समस्याएं, युवाओं की सफलता या स्थानीय मुद्दे, सभी को मिलेगा एक सशक्त मंच!

हिंदुस्तान डेली न्यूज ला रहा है ‘आपका गाँव, आपकी खबर’ मुहिम।

हम तलाश कर रहे हैं ऐसे जागरूक युवाओं को जो अभी बेरोजगार हैं अथवा पढ़ रहे हैं। वे अपने क्षेत्र अथवा स्कूल, कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम, क्षेत्र की सच्चाई, विशेषताएँ और जनहितकारी मुद्दे हमारे साथ साझा करें।

कैसे भेजें: WhatsApp पर हिंदी में टाइप किया हुआ टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो या वीडियो, किसी भी रूप में भेज सकते हैं।

कैसे जुड़ें: अपना नाम, उम्र, पता, योग्यता और पहली खबर (Text या Voice में) भेजें। साथ में एक फोटो और WhatsApp नंबर भेजें। चयन होने पर ID कार्ड जारी किया जाएगा और आप टीम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular