Sunday, December 14, 2025
Homeमंडललखनऊ मंडलनगर निगम ने वीआईपी क्षेत्र में वृक्षों-पौधों पर शावर किया

नगर निगम ने वीआईपी क्षेत्र में वृक्षों-पौधों पर शावर किया

लखनऊ (हि.स.)। दीपावली के बाद लखनऊ शहर में नगर निगम के शावर वाहनों को सड़क पर उतारा गया और पर्यावरण को बचाने लिए वृक्षों-पौधों को शावर कराया गया। शहर के वीआईपी क्षेत्र हजरतगंज से नगर निगम कार्यालय होते हुए लालबाग और विधानसभा से राजभवन मार्ग होते हुए गौतमपल्ली में नगर निगम जोन एक के अधिकारी डा. अरविन्द कुमार राव के निर्देश पर शावर कार्य हुआ।

शहर में मंगलवार की सुबह हल्की धुंध की चादर देखी गयी। दीपावली के बाद बदले हुए वातावरण को भांपते हुए नगर निगम की ओर से लगातार वृक्षों को शावर दिया जायेगा। जिससे किसी भी प्रकार से पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचें। नगर निगम ने पर्यावरण बचाने की मुहिम में सुबह शावर वाहनों को लेकर कर्मचारी सड़क पर उतरे।

इस दौरान नगर निगम पार्क, स्मार्ट सिटी कार्यालय पार्क, दयानिधि पार्क, गांधी पार्क सहित छोटे-बड़े पार्कों में लगे वृक्षों को शावर मिला। शहर के दूसरे हिस्सों गोमती नगर, विभूति खंड, पालिटेक्निक और 1090 चौराहे की ओर भी नगर निगम के शावर वाहनों ने सड़क किनारे लगे वृक्षों को शावर दिया।

नगर निगम के उद्यान अधीक्षक गंगा राम और शशि भी शहर में उद्यानों की स्थितियों पर पूरी निगरानी रखें हुए है। उद्यानों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को उन्होंने उद्यान में लगे पौधों, वृक्षों की देखभाल करने में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिये हैं। वहीं नगर निगम के अपर नगर आयुक्तों के अलावा पर्यावरण अभियंता संजीव भी बदलते हुए मौसम में पर्यावरण की देखभाल में लगाये गये हैं।

शरद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular