Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यदिल्ली में पानी की बर्बादी पर लगेगा दो हजार रुपये जुर्माना

दिल्ली में पानी की बर्बादी पर लगेगा दो हजार रुपये जुर्माना

नई दिल्ली (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच अब पानी की भी किल्लत हो गई है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पानी की बर्बादी पर अब जुर्माना लगेगा।

इसके लिए जल मंत्री आतिशी ने बुधावार को निर्देश जारी किया है। आतिशी ने जल बोर्ड को कल यानी गुरुवार से 200 टीमें तैनात करने के निर्देश दिए हैं। जो लोग पानी की बर्बादी करते पकड़े जाएंगे, उन पर ये टीमें 2000 रुपये का जुर्माना लगाएंगी। इस भीषण गर्मी में लोग पानी की बर्बादी न करें और जरूरत से अधिक पानी इस्तेमाल न हो, इसलिए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया गया है।

अश्वनी/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular