Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछत का छज्जा गिरने से मलवे में दब कर युवक की मौत

छत का छज्जा गिरने से मलवे में दब कर युवक की मौत

प्रतापगढ़, 22 अगस्त (हि. स.)।जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में कटरा मेदनीगंज में शनिवार को बारिश से जर्जर हुए पुराने माकन का छज्जा ढहने से मलवे में दब कर एक युवक की मौत हो गई हादसे की सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव सहायता दिलाये जाने का आश्वासन दिया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
 कटरा मेदनीगंज निवासी सनी प्रजापति (22 ) पुत्र पप्पू प्रजापति ऑर्डर पर खाना बनाने का काम करता था शनिवार को छज्जा के नीचे बैठा हुआ था कि अचानक छज्जा गिर गया जिसके मलवे में दब गया जब तक परिजन युवक को मलवे से बाहर निकलते तब तक सनी की मौत हो गई थी। सनी दो भाइयों में छोटा था तथा पिता राजमिस्त्री का काम करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular