Wednesday, April 15, 2026
Homeमनोरंजनइमरजेंसी का नया पोस्टर आउट, अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में श्रेयस...

इमरजेंसी का नया पोस्टर आउट, अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में श्रेयस तलपड़े का फर्स्ट लुक आया सामने

कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी इन दिनों चर्चा में है । फिल्म में कंगना रनौत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी हुआ था। अब इस फिल्म में अभिनेता श्रेयस तलप की एंट्री हो गई है। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म से श्रेयस का फर्स्ट लुक साझा करते हुए दी है।

अभिनेता श्रेयस तलपड़े फिल्म इमरजेंसी में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से उनका लुक भी सामने आ गया है, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। श्रेयस तलपड़े का मेकओवर अटल बिहारी वाजपेयी के यंग दिनों का है, जब वे राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय थे। हाल ही में अनुपम खेर की भी इस फिल्म में एंट्री हुई है। ृफिल्म में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म राजनीतिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म की घोषणा कंगना ने पिछले साल ही की थी। ‘इमरजेंसी’ इंदिरा गांधी के समय में लगे आपातकाल पर आधारित है। कंगना इस फिल्म में अभिनय और निर्देशन के अलावा इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। बतौर निर्देशक ‘इमरजेंसी’ कंगना रनौत की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में आई अपनी फिल्म मणिकर्णिका निर्देशित की थी।

कुसुम/दधिबल

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular