Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआदित्य एल-1 मिशन अद्भुत एवं अकल्पनीय क्षण : भूपेन्द्र चौधरी

आदित्य एल-1 मिशन अद्भुत एवं अकल्पनीय क्षण : भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आदित्य एल-1 की लांचिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा कि यह समस्त देशवासियों के लिए अद्भुत एवं अकल्पनीय क्षण है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने आज श्रीहरिकोटा से सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए आदित्य एल-1 मिशन को सफलतापूर्वक लांच किया। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों एवं समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी आदित्य एल-1 की लाॅचिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular