Wednesday, April 15, 2026
Homeविज्ञान एवं तकनीक अतीक अहमद के दो नाबालिग बच्चों की कस्टडी मामले में 01 सितंबर...

 अतीक अहमद के दो नाबालिग बच्चों की कस्टडी मामले में 01 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

– दोनों बच्चों के बयान लेने गए वकील केसी जॉर्ज ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी

नई दिल्ली(हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बाहुबली अतीक अहमद के दो नाबालिग बच्चों की कस्टडी के मामले में दोनों बच्चों के बयान लेने गए वकील केसी जॉर्ज ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी। जस्टिस एस रविंद्र भट्ट की अध्यक्षता वाली बेंच ने दोनों पक्षों को रिपोर्ट की कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अतीक के नाबालिग बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ते थे। दोनों राज्य से बाहर जाना चाहते हैं। दोनों फिलहाल प्रयागराज के बाल सुधार गृह में हैं। प्रयागराज में वकील उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा गार्डों की हत्या के बाद पुलिस ने अतीक के दो नाबालिग बेटों को बाल संरक्षण गृह में रखा हुआ है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की इस साल अप्रैल में पुलिस हिरासत के दौरान हत्या कर दी गई थी।

अतीक अहमद की बहन शाहीन अहमद ने अतीक के दोनों नाबालिग बच्चों की कस्टडी की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। शाहीन अहमद ने इसके पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शाहीन अहमद की याचिका खारिज कर दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

संजय/संजीव/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular