Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश ट्वीट वाले नेता और सपा गुंडों को संरक्षण देने वाली पार्टी...

अखिलेश ट्वीट वाले नेता और सपा गुंडों को संरक्षण देने वाली पार्टी : ब्रजेश पाठक

झांसी (हि.स.)। नगर निगम सभासदों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास अब ट्वीट के अलावा कुछ नहीं बचा। सपा माफिया, गुंडों को संरक्षण देने वाली पार्टी है, इसीलिए चुनावों में जनता ने उन्हें नकार दिया है। अब सपा पार्टी रसातल में जा रही है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलने वाली पार्टी है। जबकि कांग्रेस, सपा, शिवसेना, राजद, नेशनल कांग्रेस आदि पार्टियों में एक ही परिवार हावी रहता है। उन्होंने कहा कि ्िकांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी खुद फैसला नहीं ले सकते, उन्हें नकली गांधी परिवार से पूछना पड़ता है।

एक विवाह घर में आयोजित दो दिवसीय सभासदों के प्रशिक्षण वर्ग में झांसी व कानपुर के भाजपा सभासदों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्षद जनता की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जन-जन को अपनी विचारधारा से जोड़ने में उनकी अहम भूमिका है। सरकार की योजनाओं व पार्टी की नीतियों का प्रसार पार्षद ही बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लोकसभा चुनाव के लिए गोटियां सेट करने में लगे हैं, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता जनता की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा, महापौर बिहारी लाल आर्य,क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा सहित अन्य भाजपा मौजूद रहे।

महेश/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular