Gonda : विभिन्न हादसों में दो मौतें

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, विशेश्वरगंज (बहराइच) थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुरवा निवासी चंद्र प्रकाश कश्यप (42) व महेश कुमार तथा किशोरी मोटर साइकिल पर सवार होकर जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के संझवल जा रहे थे। महेश बाइक चला रहा था। भवनियापुर चौराहा से आगे महादेवा कला गांव के पास पहुंचने पर सड़क पर लगे आम के सूखे पेड़ की एक डाल टूटकर बाइक पर आ गिरी। डाल गिरने से चंद्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकी नगर के चौकी प्रभारी चंद्रसेन वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पेड़ के डाल को हटवाकर रास्ता खाली करा दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य घटना में एक किशोर ने दिल्ली में छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुब्बा पुरवा निवासी राजेश सिंह उर्फ रज्जन का बेटा नीरज पड़ोस के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को करीब एक माह पहले दिल्ली भगा ले गया था। लड़की के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने किशोर के परिवार वालों पर दबाव बनाया। इसके बाद किशोर के पिता लड़की को वापस लाकर परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। बताते हैं कि लड़की के प्रेम में पागल युवक ने बीती रात छत के कुंडे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढें : चुनाव ड्यूटी में लगी महिलाओं को राहत!

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!