बड़े अपराधियों और भू-माफियाओं पर नकेल कसने का मेनका गाँधी ने जनता को दिया भरोसा

-आजीविका मिशन की 511 समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया बेहतर

सुलतानपुर। जिले के बड़े अपराधियों और भू-माफियाओं पर नकेल कसने के जनता को भरोसा दिया है। इसके साथ ही आजीविका मिशन की 511 समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार के माध्यम से इस संकटकालीन दौर में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये गए बेहतरीन कार्य की सराहना की है। 
 सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र में तीसरे दिन गुरुवार को कूरेभार में दो टूक कहा कि प्रशासनिक स्तर पर अधिकारी भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर काम करे। श्रीमती गांधी ने कहा कि सांसद के रूप में नही एक मां के रूप में आपकी सेवा करने आई हूं। मैं जिले के चतुर्मुखी विकास के लिए काम कर ही रही हूं, लेकिन कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की तकलीफ़ों व समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकताओं में है। इसीलिए कोरोना काल में अपनों की मुसीबतों को दूर करने 700 किमी0 अपने निजी वाहन से चलकर आई हूं। और विकास खण्डों में जनता दर्शन के माध्यम से लोगों की मुसीबतों का निस्तारण कर रही हूं। 
 श्रीमती गांधी ने थानों में टॉप 10 अपराधियों की सूची में बड़े अपराधियों का नाम ना होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद के टॉप टेन अपराधी, भू-माफिया को माफियाओं की सूची जारी कर उन पर अंकुश लगाया जाएगा। 
 श्रीमती गांधी ने कहा कि कोविड-19 थे अब तक पुलिस इन पर सख्ती नहीं बरत पा रही थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि एमएसएमई के तहत ऋण देकर लघु उद्योग स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। 
 कूरेभार ब्लाक मुख्यालय पर बरौला गांव निवासी अरविंद तिवारी ने सांसद मेनका संजय गांधी को पोस्ट आफिस के सहायक अधीक्षक संजय सिंह सेंगर के भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए कहा कि उनकी पुत्री नेहा तिवारी की पोस्ट आफिस में ए.बी.पी.एम पद की नियुक्ति पर घूस मांग रहा है। सांसद ने तत्काल जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
 -सवा छह करोड़ की लागत से निर्मित 89 सामुदायिक शौचालय व 27 पंचायत घरों का किया शिलान्यास
 श्रीमती गांधी ने कूरेभार में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनने और प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत देने के बाद सवा छह करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 89 सामुदायिक शौचालय व 27 पंचायत घरों का शिलान्यास किया। श्रीमती गांधी ने कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी आत्म निर्भर का संकल्प लेने वाली समूह की महिलाओं को प्रेरित किया। आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक लोगों को केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित करने का दावा किया गया है। आजीविका मिशन की 511 समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार के माध्यम से इस संकटकालीन दौर में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है।
– हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में टॉपर को किया सम्मानित
 श्रीमती गांधी ने धनपतगंज ब्लाक मुख्यालय पर समाजसेवी उत्तम सिंह के संयोजन में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में टॉपर रहे 7 छात्र व छात्राओं को शील्ड व 51 सौ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। सांसद मेनका गांधी ने कहा कि सुल्तानपुर के मेधावी बच्चों ने जनपद का नाम शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। इसके लिए उन्हें अपने मेधावी बच्चों पर गर्व है। 
 आईएएस की परीक्षा में महिला संवर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली प्रतिभा वर्मा व उनके परिजनों के प्रति असीम आभार व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बच्चों ने भी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में जिले का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्रा प्रीति, सेजल, अनुराग आशीष, सोनल अरुण ने कहा की सांसद महोदय ने हम लोगों का उत्साह बढ़ाया है इसके लिए हम उनके आभारी है। 

error: Content is protected !!