बलिया में जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, घायल

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के नेक राय का टोला में शनिवार सुबह जमीनी विवाद में युवक को गोली मार दी गई। गोली से घायल युवक को पहले सीएचसी सोनबरसा फिर वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
 घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ चंद्रकेश सिंह व बैरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी पहुंचे थे। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नेका राय के टोला में एक सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद था। उस जमीन पर बच्चे खेलते थे। एक पक्ष ने बीती शाम उसे जोत दिया। जिसकी जानकारी होने के बाद दूसरे पक्ष ने शनिवार सुबह हो-हल्ला किया। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दिया। जिससे प्रियांशु सिंह (18) पुत्र सुरेन्द्र विक्रम सिंह निवासी नेका राय का टोला को लग गयी। गोली लगते ही भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। एएसपी श्री कुमार ने बताया कि गोली से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। गोली उसके बांह में लगी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में यदि लापरवाही मिली तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

error: Content is protected !!