UP News : बाहुबली विधायक मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से गिरफ्तार किया गया है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय मिश्र उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रयाग राज लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र एक दिन पहले ही फरार चल रही हैं, इस मामले में मीरजापुर में मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। विधायक मिश्र के खिलाफ कई जिलों में 73 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में विधायक और उनकी पत्नी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु पर गोपीगंज कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। उन पर कृष्ण मोहन तिवारी ने आरोप लगाया है कि तीनों लोगों ने उनका मकान कब्जा कर लिया है। चेक पर जबरिया हस्ताक्षर भी करा लिये हैं। फर्म हथिया लिये हैं। कोतवाली प्रभारी को विवेचना की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दो दिन पहले ही प्रकरण में फाइलें भी तलब की गई थी। एसपी राम बदन सिंह के अनुसार विधायक फरार होने वाले थे। इसकी सूचना मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की पुलिस को दी गई थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, भदोही से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिये पुलिस रवाना हो गई है। उन्हें जिले में लाया जाएगा और जेल भेजने की कार्रवाई होगी।
भदोही एसपी की सूचना पर शुक्रवार सुबह आगर मालवा पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि विधायक मिश्रा कार (यूपी-60-बीआर-6030) से उज्जैन होते हुए आगर-मालवा पहुंचे थे। मार्ग में तनोड़िया थाना के पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका और पूछताछ के लिए थाने लाए। विधायक के साथ तीन अन्य लोग भी हैं। थाने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भदोही ने एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि विधायक विजय मिश्रा तथा उनकी विधान परिषद सदस्य पत्नी रामलली तथा पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ भदोही में कृष्ण मोहन तिवारी ने केस दर्ज कराया है। इसी मामले में विजय मिश्रा को अब जेल भेजा जाएगा। उनका ट्राएल होगा और केस की इन्वेस्टिगेशन की जाएगी। उनकी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पत्नी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रही है। हमारी टीम मध्य प्रदेश रवाना हो गई है जो कि शाम तक भदोही आ जाएगी। विजय मिश्रा को सड़क मार्ग से भदोही लाया जा रहा है। विजय मिश्रा को भदोही पुलिस की सूचना पर एमपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस से अपनी राजनीति शुरू करने वाले विजय मिश्रा ने 2017 में निषाद पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता था। विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पकड़ा गया है।

error: Content is protected !!