UP News : प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा कार्यालय स्थापित : स्वतंत्र देव

– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जिला कार्यालय का उद्घाटन

प्रयागराज (हि.स.)। राष्ट्र प्रथम की अवधारणा पर तथा अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर बना संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है। इसमें किसी और का नहीं बल्कि भाजपा के एक-एक देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का योगदान है। आज हम गंगापार जिला कार्यालय के उद्घाटन पर यहां एकत्रित हुए हैं। इसी तरह प्रदेश भर में सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी अपना कार्यालय स्थापित कर रही है।  उक्त बातें भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को होटल त्रिवेणी बाई युगांतर अंदावा में भाजपा गंगापार के जिला कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता, जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय, नरेंद्र देव पांडे, रमा शंकर शुक्ला, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, विधायक मेजा नीलम करवरिया, महानगर जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक शहर उत्तरी हर्ष बाजपेयी, विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य, विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, आचार्य सुशील महाराज, निमिष खत्री, सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, जीतलाल त्रिपाठी, आत्मा धर दुबे, आशीष केसरवानी, दिलीप निषाद, अनिल सरोज, नीरज त्रिपाठी, शारदा प्रसाद शुक्ला, गुड्डू राजा, राहुल तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागतभारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व में नवाबगंज बाईपास रोड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम मौजूद रहा। प्रदेश अध्यक्ष के आते ही जोरदार स्वागत करते हुए जयकारे लगाए। इस दौरान जय सिंह पटेल, सविता त्रिपाठी, आरती कोल, हरदेव धूरिया, वृजेश पांडेय, दिलीप कुमार चतुर्वेदी त्रिवेणी प्रसाद पांडे, प्रकाश शुक्ल प्रचंड, प्रवीण सिंह पटेल, मनोज गुप्ता, पुष्पराज पटेल, आशीष मिश्रा, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सुधाकर पाण्डेय, प्रीतम पांडेय, आलोक पटेल, पंकज सिंह, छोटू मिश्रा, अश्वनी सिंह पटेल आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला मौजूद रहा।

error: Content is protected !!