Gonda News : बाढ़ से बचाव के लिए दें इन जरूरी चीजों पर ध्यान

संवाददाता

गोण्डा। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने कहा है कि बाढ़ आने के पूर्व तथा बाढ़ के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति बनाये रखें, रेडियो तथा न्यूज चैनल के माध्यम से शासन प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों को सुनें और उनका पालन करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें। वर्तमान मौसम की जानकारी लेते रहें, अपने फोन को चार्ज रखें। नदी, नाला, तेज पानी का बहाव इत्यादि से दूर रहें। नजदीकी ऊँचे सुरक्षित स्थान की जानकारी रखें। विद्युत पोल तया टूडे गिरे पड़े इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूरी बनाये रखें। स्थानीय सरकारी विभागों के अधिकारी, फोन नम्बर की जानकरी रखें। बच्चों को खाली पेट न रखें। अपने आसपास के नदियों की जानकारी रखें। ब्लीचिंग पाउडर तथा चूने का प्रयोग अपने आसपास के स्थान को साफ रक्खें। आपातकालीन किट, सभी जरूरी दवाईयां तथा कागजात वाटर प्रूफ वैग में रखें। प्राथमिक चिकित्सा उपचार बॉक्स एवं जरूरी सामान अपने साथ रखें। खाना ढ़ककर रखें एवं ताजा खाद्य पदार्थ ही खाएं। छाता तथा लाठी अपने साथ रखे बाढ़ में सर्प दंश की घटनायें बढ़ जाती हैं। पानी उबाल कर पिएं या क्लोरिन का उपयोग करें। अगर बाढ़ के कारण घर स्थान छोड़ना पड़े तो आपातकालीन किट बाढ़ के उपरांत साथ रखें।
उन्होंने कहा कि घर का फर्नीचर, जरूरी सामान ऊंचे जगह रख दें। जब तक स्थानीय अधिकारी से स्थिति सामान्य होने की जानकारी न मिले, बालू के बैग से सीवर तया टॉयलेट को ढक दें, जिससे पानी अन्दर न आयें, तब तक शरण स्थल में ही रहें। गैस कनेक्शन पावर सप्लाई घर छोड़ने से पूर्व बंद कर दें। किसी खराब इलेक्ट्रिक पोल या इलेक्ट्रिक सामान का उपयोग बिना चेक कराए न करें। बाढ़ में बह रहे या भीगे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। अगर वाटर लाइन, नाली का पानी जाम है तो उपयोग न करें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। बच्चों को बाढ़ के पानी में न खेलने दें।

error: Content is protected !!