Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने किया दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश व जिले में दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर उन्होंने कहा कि अंर्तविभागीय समन्वय एवं टीमवर्क से हमने जेई और एईएस को नियंत्रित किया है। ऐसे में इस अभियान में विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इस समय कोरोना वायरस भी सक्रिय है। 
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मेरठ मंडल की आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि लोग अपने घर पर दरवाजों व खिड़कियों पर जाली अवश्य लगवाएं। अनुपयोगी वस्तुओं व घर व कार्यस्थल के आसपास पानी एकत्र न होने दें। जानवर व बाड़े घर से दूर रखें। अपने बच्चों को सभी आवश्यक टीके अवश्य लगवाएं। स्वच्छ पेयजल पीयें। रोजाना स्नान करें। मच्छरों से बचाव हेतु पूरी बाजू की पैंट व कमीज पहने। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर व उसके आस-पास सफाई रखें तथा पानी का जमावड़ा न होने दें।उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि अभियान का असर जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा माइक्रोप्लाॅन के अनुसार अधिकारी कार्य करें। सभी संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एक टीमवर्क के रूप में कार्य करें।जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का तृतीय चरण प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में एक से 31 अक्टूबर 2020 तक चलाया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अक्टूबर माह में दस्तक अभियान में आशा कार्यकत्री घर-घर भ्रमण के दौरान बुखार के रोगियों के साथ ही खांसी तथा सांस लेने में परेशानी के लक्षण के रोगियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी। कोरोना आपदा के दौरान नियमित टीकाकरण से वंचित शिशुओं को चिहिन्त करके उनका टीकाकरण किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजकुमार ने बताया कि संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय लोगों को बताए जाएंगे। संचारी रोग के बारे में अधिक जानकारी के लिए सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 18001805145 जारी किया गया है। इस मौके पर मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डाॅ. अशोक तालियान, डाॅ. पीपी सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular