Tuesday, March 31, 2026
Homeअन्यगंगा सतलज और दून एक्सप्रेस सहित 25 ट्रेनों के बदले रूट

गंगा सतलज और दून एक्सप्रेस सहित 25 ट्रेनों के बदले रूट

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अकबरपुर-गोशाईगंज स्टेशनों के बीच दोहरीकरण और नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते अप-डाउन में लखनऊ होकर चलने वाली 13307/08 धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस और 13009/10 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस सहित करीब 25 ट्रेनों के रूट अलग-अलग तारीखों में बदल दिए गए हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ मंडल के अकबरपुर-गोशाईगंज स्टेशनों के बीच दोहरीकरण और नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते हावड़ा से चलने वाली 13009/10 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 04 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। धनबाद से चलने वाली 13307/08 धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस 04 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली-लखनऊ के रास्ते चलेगी। टाटा से चलने वाली 18103/04 टाटा-अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 03 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। ओखा से 29 जुलाई व गुवाहाटी से 01 अगस्त को चलने वाली 15635/36 ओखा-गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते चलेगी। 15668/67 कामाख्या-गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस 01 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते चलेगी। रक्सौल से चलने वाली 14017/18 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 03 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग वाराणसी-सुल्तानपुर लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।

इसी तरह से कोटा से चलने वाली 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 29 जुलाई को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते चलेगी। 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर- जफराबाद के रास्ते चलेगी। मालदा टाउन से चलने वाली 13483 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस 04 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। आसनसोल से 02 अगस्त को चलने वाली 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-गोरखपुर-गोंडा के रास्ते चलेगी। गोंडा से चलने वाली 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस 03 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग गोंडा-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलेगी। किशनगंज से चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस 02 अगस्त तक अप में तथा 04 अगस्त तक डाउन में परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।

जयनगर से चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 05 अगस्त तक तथा 14650 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 03 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग जयनगर-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। जयनगर से चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 05 अगस्त तक तथा 04652 अमृतसर जयनगर 03 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। अहमदाबाद से चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को तथा दरभंगा से चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

दीपक

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular