Saturday, December 6, 2025
Homeराज्यसियासी संकट के बीच राजस्थान में हो सकता है फ्लोर टेस्ट!

सियासी संकट के बीच राजस्थान में हो सकता है फ्लोर टेस्ट!

राज्य डेस्क

जयपुर. राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी संघर्ष के मध्य जल्द ही विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है. सूत्रों की मानें तो यह विधानसभा सत्र सोमवार से बुलाया जा सकता है. इसमें सरकार फ्लोर टेस्ट करवा सकती है. सीएम अशोक गहलोत मौजूदा सियासी संकट के पटाक्षेप की कवायद में जुटे हैं. इसी के तहत विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि विधानसभा सत्र बुलाने का अधिकार मंत्रिमंडल ने सीएम को दे दिया है. सीएम जब चाहें राज्यपाल से कह कर विधानसभा सत्र बुला सकते हैं. मौजूदा सियासी संकट पर डोटासरा ने कहा कि स्पीकर, कोर्ट और सरकार अपना-अपना काम करेंगे. साथ ही उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि षड्यंत्र हारेगा और लोकतंत्र जीतेगा. दिल्ली में बैठे लोग पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular