Thursday, May 22, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाशनिवार को गोण्डा में चार सैकड़ा पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या

शनिवार को गोण्डा में चार सैकड़ा पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में शनिवार की रात 25 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 408 हो गई है। अब तक अस्पताल से ठीक होकर 246 मरीज घर जा चुके हैं। इनमें आज अस्पताल से छुट्टी पाने वाले दर्जन भर मरीज भी शामिल हैं। जिले में अब तक 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। हालांकि गैर आधिकारिक सूत्रों ने आज कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या तीन दर्जन से अधिक बताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments