विद्युत जामवाल ने विश्व में ऊंचा किया भारत का नाम

व्लादिमीर पुतिन और बेयर ग्रिल्स के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

मनोरंजन डेस्क

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल फिल्मों में अपने खतरनाक स्टंट और एक्शन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने इस हुनर के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जगह बना ली है। विद्युत ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है जिससे वह व्लादिमीर पुतिन और बेयर ग्रिल्स जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, द रिचेस्ट ने दुनियाभर के ऐसे लोगों की लिस्ट जारी की है, जिनसे पंगा लेना महंगा पड़ सकता है। इसमें भारत से सिर्फ मार्शल आर्ट्स ट्रेंड एक्टर विद्युत जामवाल का नाम है। विद्युत फिल्मों में सारे स्टंट्स और एक्शंस खुद करते हैं। उनकी फिल्मों में कभी भी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ’’एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने भारत को एक बार फिर से गर्व महसूस करवाया है। उन्हें 10 पीपल यू डोन्ट वॉन्ट टू मेस विद इन द वर्ल्ड की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स और अन्य के नाम शामिल हैं।’’ गौरतलब है कि विद्युत जामवाल ने महज तीन साल की उम्र में ही मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर दिया था। विद्युत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट्स में उच्च शिक्षा हासिल है। उनकी फिटनेस और मस्कुलर बॉडी के कारण देश और विदेश में लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। विद्युत कई देशों में लाइव एक्शन शोज भी कर चुके हैं।

error: Content is protected !!