Friday, December 5, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमण्डलायुक्त देवीपाटन समेत आधा दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला

मण्डलायुक्त देवीपाटन समेत आधा दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। राज्य शासन ने सोमवार को आधा दर्जन आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे विजय कुमार सिंह को अपर मिशन निदेशक जल जीवन बनाया गया है। प्रतीक्षारत अर्चना वर्मा को वीसी हापुड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटीज रहे एसवीएस रंगाराव देवीपाटन मण्डल के नए आयुक्त बनाए गए हैं। इस पद पर उनकी दुबारा तैनाती हुई है। इससे पूर्व वह 21 अप्रैल 2017 से 16 मार्च 2018 तक यहां इसी पद पर रह चुके हैं। महेन्द्र कुमार को सेवानिवृत्ति से 10 दिन पूर्व देवीपाटन मण्डल के आयुक्त के पद से हटाकर सचिव सार्वजनिक उद्यम बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी को निबंधक सहकारी समितियों का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जुहैर बिन सग़ीर को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त से हटाकर विशेष सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular