Monday, November 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश की कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त, जंगल राज कायम : अजय कुमार...

प्रदेश की कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त, जंगल राज कायम : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ।नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहे गैंगरेप, हत्या और महिलाओं पर होने वाली दरिंदगी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश बलात्कारियों का हब बन चुका है। पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चली है।महिलाओं को सुरक्षा देनें में योगी सरकार पूरी तरह से विफल है।
उन्होंने कहा कि लखीमपुर के वीभत्स गैंगरेप और हत्या की सियाही अभी सूख भी ना पाई थी कि आजमगढ़ और योगी के गृह जनपद गोरखपुर की बलात्कार की घटना ने झाकझोर के रह दिया है। आजमगढ़ में किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की गयी तो वहीँ गोरखपुर में बलात्कार के बाद दरिंदो ने दरिंदगी की सारी हदें तोड़ते हुए दलित किशोरी के शारीर को सिगरेट से दागा।      
प्रदेश अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अपराधियों के मन मे कानून का डर समाप्त हो गया है। प्रदेश के अपराधी मनबढ़ ही चले है। कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। प्रदेश का ग्रहविभाग जो योगी जी के पास है लकवाग्रत हो चुका है। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहा है और न ही कोई ठोस न्याय संगत कार्यवाही ही कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने और कड़े फैंसले लेने के बजाय टीम 11 बना रखी है जो मुख्य रूप से कानून व्यवस्था को लेकर फर्जी आंकड़े जुटाती है और जनता को गुमराह करने का काम करती है। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि योगी उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा सम्बंधित हर कदम गंभीरता से उठाए। ताकि बलात्कार का हब बन चूका प्रदेश में कानून का भय पैदा हो और ऐसी घटनाएं रूक सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular