प्रतापगढ़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की गोली मारकर हत्या

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में घर के अंदर मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की रविवार रात लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 घटना की जानकारी होने पर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हत्या के नामजद तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हथिगवां थानान्तर्गत कुढा गांव में रविवार की रात घर के परिसर में घुसे युवक की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
बाघराय थाना क्षेत्र के जमला मऊ गांव निवासी विवेक उपाध्याय (25) पुत्र शिवमंगल उपाध्याय मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। रविवार की रात पड़ोस के गांव हथिगवां थाना क्षेत्र के कुढ़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के घर के परिसर में घुस गया। घर में चोर घुसने की आशंका को लेकर कृष्ण कुमार ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली विवेक के सीने पर जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कृष्ण कुमार और दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!