तोते के पिंजरे पर बैठे सांप ने महिला को काटा, मौत

फतेहपुर(एजेंसी)। तोते के पिंजरे पर बैठे जहरीले सांप महिला को काट लिया। महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जाफर गंज थाना क्षेत्र के बारा गांव इकबाल के घर में पिंजरे में तोता पाला हुआ है। शनिवार को तोता अचानक चीखने चिल्लाने लगा, जिस पर उसकी पुत्री रिंकी देवी (30) ने पिंजरे को उठाया तभी पिंजरे के ऊपर बैठे जहरीले सांप ने महिला को काट लिया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
बताते चलें कि महिला अपने मायके में थी, जबकि उसकी ससुराल जनपद जालौन के सिंह पुरा गांव में है। मृतक महिला के पिता इकबाल ने अपने दामाद विजय कुमार को घटना की जानकारी दे दी है। 

error: Content is protected !!