उपमुख्यमंत्री केशव ने इसरो को पीएसएलवी सी-49 के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई

-कहा, यह सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण 

लखनऊ (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीएसएलवी सी-49 रॉकेट से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए गौरव का पल है।
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने शनिवार को ट्वीट किया आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसरो ने ईओएस-01(अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) का पीएसएलवी सी-49 रॉकेट से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है। इसरो के समस्त वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही यह समस्त भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है। 
यह इस साल इसरो का पहला मिशन है। ईओएस-01 से कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। ईओएस-01 अर्थ ऑब्जरवेशन रिसेट सैटेलाइट का ही एक एडवांस्ड सीरीज है। इसमें सिंथेटिक अपर्चर रडार यानी एसएआर लगा है, जो किसी भी समय और किसी भी मौसम में पृथ्वी पर नजर रख सकता है। इस सैटेलाइट की सबसे बड़ी खासियत है कि इससे बादलों के बीच भी पृथ्वी को देखा जा सकता है और स्पष्ट तस्वीर खींची जा सकती है। यह दिन-रात की तस्वीरें ले सकता है और निगरानी करने के साथ-साथ ही नागरिक गतिविधियों के लिए उपयोगी है।
सी-49 ने सिर्फ एक भारतीय ही नहीं, बल्कि नौ विदेशी सैटेलाइट्स के साथ भी उड़ान भरी। प्रक्षेपित किए जाने वाले 9 विदेशी उपग्रहों में लिथुआनिया (1-प्रौद्योगिकी डेमन्स्ट्रेटर), लक्समबर्ग (क्लेओस स्पेस द्वारा 4 मैरीटाइम एप्लीकेशन सैटेलाइट) और यूएस (4-लेमुर मल्टी मिशन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट) शामिल हैं। 

error: Content is protected !!