Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अंधविस्वास में नाबालिग बेटी की चढ़ाई बलि, पुलिस बोली...

UP News : अंधविस्वास में नाबालिग बेटी की चढ़ाई बलि, पुलिस बोली घरेलू मारपीट में गयी जान

बाराबंकी(हि.स.)। बदोसराय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपनी नाबालिग बेटी की बलि चढ़ा दी और लाश को गुपचुप तरीके से दफना दिया। मृतका की मां ने गुरुवार को आरोपित पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। वहीं, पुलिस पिता द्वारा दि गए बेटी की बलि को न मानते हुए महज मारपीट के दौरान बेटी की जान जाने की घटना मान रही है। पुलिस ने शव को निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस के मुताबिक, बदोसराय के गांव खुर्दमऊ में बुधवार को मोहम्मद आलम ने अपनी बेटी अनम की पीट-पीटकर बलि चढ़ा दी। उसने इस वारदात को अंजाम एक तांत्रिक के कहने पर की है। शव को दफना भी दिया था। इस दौरान उसने अपनी पत्नी को भी पीटा था। 

गुरुवार को महिला ने अपने पति की करतूतों के बारे में पुलिस को बताया तो सभी के होश उड़ गये। पत्नी ने बताया कि ढोंगी तांत्रिक मुम्बई का रहने वाला है और उसने ही मोहम्मद आलम के घर पर काफी दिनों से ठिकाना बना रखा था। उसी तांत्रिक ने बेटी की बलि के लिए उकसाया है। वहीं, इस घटना के बाद आरोपित आलम और तांत्रिक फरार है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि गांव खुर्दमऊ में रहने वाले आलम ने बीमार पत्नी के साथ मारपीट की। इस मारपीट में उसकी नाबालिग बेटी की जान चली गयी है। पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कब्र से शव को खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular