UP News : विकास दुबे के पिता को पुलिस ने भेजा नोटिस

जमानत दिलाने वालों के निरस्त होंगे असलहा लाइसेंस

प्रादेशिक डेस्क

कानपुर। विकास दुबे व उनके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब प़ुलिस ने उसके मददगारों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। उसे पहले के मामलों में जमानत दिलाने वाले राजाराम द्विवेदी के असलहा लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट चौबेपुर पुलिस ने भेजी है। अब डीएम कोर्ट के जरिए उसके लाइसेंस को निरस्त कराने की तैयारी है। पुलिस ने उसको विकास दुबे का जमानतगीर बताकर रिपोर्ट डीएम कोर्ट को भेजी है। अब डीएम कोर्ट उस पर नोटिस जारी करके कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
चौबेपुर पुलिस ने असलहा विभाग को खुलवाकर विकास दुबे व उनके करीबियों के जारी असलहों की जानकारी ली गई। चौबेपुर पुलिस ने बिकरू समेत आठ गांवों के असलहा लाइसेंसों को खंगाला है। इसमे नाम, पते के साथ ही असलहा जारी करने की तारीख तक नोट की गई है। दो लोगों के नाम पास दो-दो असलहे मिले हैं। पुलिस की टीम करीब दो घंटे तक कलेक्ट्रेट में रही। कई रजिस्टर उन्होंने खंगालकर उसकी रिपोर्ट को तैयार किया है। अब उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। पुलिस ने शिवली स्स्थिति बहनोई दिनेश तिवारी के घर जाकर विकास दुबे के पिता रामकुमार दुबे को छोटे बेटे दीपक दुबे व प्रधान पत्नी अंजलि दुबे का असलहा लाइसेंस निरस्तीकरण का नोटिस शनिवार को थमाया है। इसी तरह से पुलिस ने बिकरू के अन्य नौ असलहा लाइसेंस निरस्तीकरण के नोटिस भी सभी के परिजनों को थमाया है। सभी में सुनवाई 27 जुलाई को होगी। अब तक पुलिस की ओर से जय बाजेपई समेत 29 असलहा लाइसेंस की रिपोर्ट डीएम कोर्ट को भेजी जा चुकी है। 11 का लाइसेंस निलंबित करके उन पर नोटिस जारी हो चुका है।

error: Content is protected !!