Monday, November 10, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विकास दुबे का एक और करीबी गिरफ्तार

UP News : विकास दुबे का एक और करीबी गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे के सहयोगियों को पकड़ने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी सिलसिले में विकास दुबे के एक और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई एटीएस ने दुर्दांत अपराधी रहे विकास के करीब गुड्डन त्रिवेदी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई एटीएस ने गुड्डन के साथ उसके चालक सोनू तिवारी को भी पकड़ा है। गुड्डन पर बिकरू कांड में कानपुर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। मुंबई एटीएस ने दोनों को जुहू इलाके से गिरफ्तार किया है। गुड्डन जिला पंचायत सदस्य है और कानपुर देहात का रहने वाला है। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने इसे भी नामजद किया है। बिकरू कांड के बाद से फरार ही गुड्डन फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई यानी शनिवार को एटीएस जुहू यूनिट को एक गुप्त सूचना मिली कि विकास दुबे एनकाउंटर का एक आरोपी ठाणे में है। वह अपने लिए ठिकाने की तलाश कर रहा है। प्राप्त जानकारी के आधार पर एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular