UP News : ये हैं अधिकतम व न्यूनतम कोरोना मरीजों वाले जिले

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में कमोबेश हर जिले में कोरोना का प्रकोप है। कहीं मरीजों की संख्या काफी अधिक है, तो कहीं कम। आइए जानते हैं कि मरीजों की संख्या की दृष्टिकोण से यूपी के अधिकतम और न्यूनतम मरीजों वाले जिले कौन से हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में अब तक सर्वाधिक 8686 मरीज मिले हैं। 5830 मरीजों के साथ कानपुर नगर दूसरे स्थान पर तथा 5431 मरीजों के साथ नोएडा तीसरे स्थान पर है। गाजियाबाद में आज तक 5193 मरीज पाए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र काशी 3145 मरीजों के साथ पांचवें स्थान पर है। कम मरीजों वाले जिलों में पहले स्थान पर श्रावस्ती, दूसरे पर चित्रकूट, तीसरे पर हाथरस, चौथे पर महोबा और पांचवें पर अम्बेडकर नगर (न्यूनतम से अधिकतम) जनपद है। इन सभी जिलों में मरीजों की संख्या 300 से कम है। श्रावस्ती में 177 तथा शेष अन्य चार जिलों में 248 से 298 के बीच मरीज पाए गए हैं। मरीजों की मौतों की दृष्टिकोण से कानपुर प्रदेश में नम्बर एक पर है। वहां अब तक 213 मौते हो चुकी हैं। 115 मौतों के साथ लखनऊ दूसरे स्थान पर है। मेरठ में अब तक 108 तथा आगरा में 101 मौतें हो चुकी हैं। अन्य सभी जिलों में मौतों की संख्या दो अंकों में है। प्रदेश के इकलौते जिले सोनभद्र में अब तक कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। कासगंज, लखीमपुर और सीतापुर जिलों में अब तक कोरोना से एक-एक मौतें हुई हैं।

error: Content is protected !!